October 18, 2026

जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण भू स्खलन, श्रीनगर हाईवे पूरी तरीके से बंद, बहाली में लगेंगे 48 घंटे

भोपाल/श्रीनगर: 21 अप्रैल 2025

रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही मची है। तीन लोगों की मौत हो गई है। 50 घर ढहे हैं। 200 से ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे और सड़कें बंद हैं। उन्हें खोलने का काम जारी है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के रामबन में भारतीय सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर संपर्क बहाल करने के लिए अभियान शुरू किया है। सड़क साफ करने और उसे बहाल करने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है।

फंसे हुए यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए बनिहाल, कराचियाल, डिगदौल, मैत्रा और चंदरकोट से त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को तेजी से तैनात किया गया। जरूरत पड़ने पर आगे की सहायता के लिए आठ सेना की टुकड़ियां (प्रत्येक की संख्या 1/1/18) फिलहाल प्रमुख स्थानों पर स्टैंडबाय पर हैं।

You may have missed