भोपाल में आया अजमेर पार्ट – 2 का मामला

भोपाल: 25 अप्रैल 2015

हिंदू युवतियों को बहलाकर उनसे दुष्कर्म कर मुस्लिम युवक बनाते थे धर्म परिवर्तन का दवाब

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि,

राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा और उसकी छोटी बहन के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमे पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले एक मुस्लिम समाज के युवक ने कॉलेज की एक छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया, फिर उसके दोस्त द्वारा उसकी छोटी बहन को भी इसी तरह से फंसाकर दुष्कर्म किया गया, इसके बाद इनके द्वारा उसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक सहेली को भी प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में से एक आरोपी कोलकाता और एक बिहार का रहने वाला है, यह आरोपी भोपाल में जहांगीराबाद क्षेत्र में किराए से कमरा लेकर रहते थे, यही उन्होंने दुष्कर्म किया, और इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। सूत्रो के अनुसार आरोपियों ने पीड़िताओं पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया, पीड़िताएं जब इंदौर गई तो आरोपी ने इंदौर पहुंचकर भी उनके साथ दुष्कर्म किया, लगातार दुष्कर्म होने और ब्लैकमेल होने से परेशान पीड़िताएं थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है, मामले में फिलहाल लगभग 6 आरोपी चिन्हित हुए हैं, जिसमे से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हे, ऐसे मामले और भी पीड़िताओं के साथ होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। साथ ही ऐसी संभावना है कि इसमें आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है, अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों द्वारा हिन्दू समाज की युवतियों के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने के इस चौंकाने वाले मामले को लेकर राजधानी की पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है और इसलिए इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले में कई और तथ्य भी सामने आ सकते हैं।