भोपाल: 28 अप्रैल 2025
राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर शराब पीने से रोकने पर पुलिस के जवान को कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे आरोपी युवकों ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी,, पूरा मामला शनिवार देर रात का है। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करते हुए 1 आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 2 अज्ञात आरोपियों को पकड़ने की कोशिश पुलिस कर रही है। कार्यवाही करने वाली जीआरपी पुलिस के अनुसार शनिवार रात की रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में देर रात कुछ युवक शराब पी रहे थे। जिन्हें रोकने के लिए जीआरपी थाने से पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची थी। इसी दौरान युवकों ने एक सिपाही पर हमला कर दिया। जिसे अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा बचाने की कोशिश की गई, इस दौरान युवकों द्वारा एक पुलिसकर्मचारी की वर्दी भी फट गई,, पुलिस इस मामले को लेकर सख्त है। जीआरपी एस पी राहुल कुमार ने बताया कि हम लोगों ने मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है दो साथी फरार है घटना शनिवार देर रात करीब 2:00 बजे की है, जीआरपी की टीम एक स्टेशन परिसर में मॉल की दुकान और रेस्टोरेंट बंद करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक कार में शराब पी रहे थे टोकने पर पुलिस पर हावी हो गए, इस मामले में एक युवती भी इन आरोपियों के साथ थी।
बाइट – राहुल कुमार, एसपी, रेल, भोपाल

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान