Oplus_131072
भोपाल: 5 मई 2025
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज प्रदेश मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया गया। ये पुनर्गठन मप्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा किया गया। पटवारी का कहना है कि ये निर्णय वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनसरोकारों, तथा भाजपा सरकार की विफलताओं के गहन विश्लेषण के उपरांत लिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने कहा कि, मीडिया विभाग को और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनसंवेदनशील बनाया जाना समय की माँग है। कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों, वैकल्पिक दृष्टिकोण एवं भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह पुनर्गठन किया गया है।
मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं को मुखर रूप से सामने लाना, सत्तारूढ़ दल की नाकामियों को उजागर करना तथा लोकतांत्रिक संवाद को सशक्त बनाना इस पहल का मूल उद्देश्य है।
जीतू पटवारी के नेतृत्व में मीडिया टीम कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी ऐसी मप्र कांग्रेस की अपेक्षा है। यह पुनर्गठन पार्टी की संगठनात्मक दृष्टि, युवा ऊर्जा और अनुभवी नेतृत्व का समन्वय है।
सभी नव नियुक्त प्रवक्ताओं की सूची:–




More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही