अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा, पहले बाहर जा रहा था’, भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान
भोपाल/नई दिल्ली: 6 मई 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों इशारों में पाकिस्तान को दो टूक जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि पहले भारत के हक का पानी बाहर जा रहा था लेकिन अब अब भारत के हक में बहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इशारा सिंधु जल समझौते और भारत से होकर पाकिस्तान को जाने वाली नदियों के पानी के इस्तेमाल को लेकर था।
भारत के ही काम आएगा भारत का पानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा। भारत के हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस बयान से सिंधु जल समझौते को लेकर भारत का रुख स्पष्ट कर दिया है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन