भोपाल/नई दिल्ली: 6 मई 2025
भारत ने पाकिस्तान सीमा पर युद्धाभ्यास के लिए NOTAM यानि नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम जारी किया है। देशभर के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल होने जा रही है। नोटम को इससे जोड़कर ही देखा जा रहा है। दरअसल, नोटम ऐसे नोटिस को कहा जाता है, जिसमें किसी वैमानिकी सुविधा, सेवा, प्रक्रिया या खतरे की स्थापना, स्थिति या परिवर्तन से संबंधित जानकारी होती है. पाकिस्तान सीमा से सटे कई जिलों में भी 7 मई को मॉक ड्रिल हो सकती है, ऐसे में भारत ने पहले ही नोटम जारी कर दिया है।
NOTAM का दायरा कराची और भोलारी के निकट सामरिक हवाई क्षेत्र को कवर करता है. भोलारी में पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) के F-16 जेट, AWACS विमान तैनात हैं. वहीं भोलारी हाल ही में चीन-पाकिस्तान संयुक्त शाहीन अभ्यास का केंद्र रहा।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन