Oplus_131072
भोपाल: 7 मई 2025
भोपाल में अचानक हुए हवाई हमले के बाद डीबी मॉल में आग लग गई, अचानक हुए हमले के बाद भगदड़ के हालात बन गए, इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिली तो तत्काल मौके पर जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन, फायर बिग्रेड, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे और हालात पर काबू करने एवं घटना में घायलों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया गया, इस दौरान एक तरफ फायर ब्रिगेड का अमला आग पर काबू करने की कोशिश कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा था। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस हालात पर नियंत्रण रखने की कोशिश कर रही थी। पूरे डीबी मॉल को कुछ समय के लिए बंद करके प्रतिबंधित क्षेत्र बना दिया गया।
कुछ इस तरह से भोपाल में मॉक ड्रिल संपन्न हुई। इस दौरान जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी तमाम विभागों के बीच समन्वय बनाते दिखे।
इसके बाद मप्र के भोपाल में मॉक ड्रिल में ब्लैक आउट के दौरान एक बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर आग लगने और कुछ लोगों के रेस्क्यू करने का भी मॉक ड्रिल हुई, इस दौरान फायर फाइटरों ने तत्काल आग पर काबू करते हुए कई घायलों का रेस्क्यू करते हुए उन्हें अस्थाई हॉस्पिटल में भेजा गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान