भोपाल: 9 मई 2025
भारत पाकिस्तान के बीच बने तनाव के बीच देश की जनता सेना के साथ पूरी तरह से समर्थन देते हुए खड़ी नजर आ रही है। आज भोपाल में सेना की कार्यवाही से उत्साहित मप्र कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, इस दौरान देशभक्ति के साथ सेना के जवानों के लिए जिंदाबाद के नाम नारे भी लगे, सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथो में तिरंगा लिए हुए थे। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, है सेना के साथ हमेशा खड़े हैं, सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

More Stories
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
भोपाल के रविन्द्र भवन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा अनोखी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति