भोपाल/नई दिल्ली: 9 मई 2025
पंजाब के पठानकोट और अमृतसर में आज फिर पाकिसतानी ड्रोन देखे गए हैं। पठानकोट के एयरबेस के पास से धमाकों की आवाज भी आई है। भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोनों को मार गिराया है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उसके हमलों को नाकाम कर दिया गया।
पाकिस्तान ने आज एक बार फिर बाड़मेर और जैसलमेर में ड्रोन्स भेजे। इनमें से ज्यादातर ड्रोन्स को मार गिराया गया है। शहर में पूरी तरह ब्लैकआउट है। सायरन के साथ तेज धमाकों की आवाज सुनी जा रही है।
पहलगाम आतंकी हमले के बदले भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हाहाकार मचा दिया है। भारत के हमले से बौखलाई पाकिस्तान की सेना एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रही है। पाकिस्तान बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को भारत के दर्जनों शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट समेत उसकी दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही ढेर कर दिया। अब भारत की सेना भी पाकिस्तान के शहरों में तबाही मचा रही है। इससे पूरी दुनिया में हलचलें बढ़ गई हैं। इस बीच जम्मू और जैसलमेर में फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान