भोपाल: 15 मई 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सीधी जिले की गोपदबनास तहसील से लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और उज्ज्वला योजना के तहत हजारों करोड़ की राशि हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। इस अवसर पर वे धोहनी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सीधी जिले की तहसील गोपदबनास से प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देंगे। वे लाड़ली बहना योजना की मई माह की 24वीं किस्त के रूप में 1 करोड़ 27 लाख हितग्राहियों के खातों में 1552 करोड़ 38 लाख रुपये अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को भी लाभ पहुंचाएंगे। उनके खातों में 340 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा, 25 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 57 करोड़ रुपये की राशि भी सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीधी जिले के धोहनी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

More Stories
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
भोपाल के रविन्द्र भवन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा अनोखी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति