रायपुर
मास्टर्स गेम्स संगठन छत्तीसगढ़ एवं श्री हटकेश्वर नाथ बॉलीबाल संघ आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय मास्टर्स एवं ओपन महिला तथा पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज से प्रारंभ हो रही है। यह प्रतियोगिता खारून नदी के तट पर खेली जाएगी।
इस प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक उम्र दराज खिलाड़ी वाली टीमें शिरकत करेंगी जिनमें ओडिशा के बलांगीर, मॉर्निंग क्लब रायपुर, एनएमडीसी किरंदुल, दल्लीराजहरा, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कवर्धा और श्री हटकेश्वर ए तथा श्री हटकेश्वर बी टीम शामिल है। प्रतियोगिता की विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरुस्कार के रुप में 21 हजार एवं शील्ड तथा द्वितीय पुरस्कार 11 हजार एवं शील्ड प्रदान किया जाएगा।
ओपन पुरुष प्रतियोगिता में सांई पंजाब, सांई रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस, रायगढ़, कवर्धा, भिलाई, राजनांदगांव और श्री हटकेश्वर नाथ टीम हिस्सा लेंगी। ओपन महिला प्रतियोगिता में कोलकाता, सांई रायपुर, भिलाई, शांति नगर भिलाई, खमरिया तथा श्री हटकेश्वर नाथ टीम भाग लेंगी। महिला ओपन प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11 हजार रुपए व शील्ड तथा उपविजेता टीम को 7 हजार रुपए एवं शील्ड पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय