महासमुंद.
महासमुंद के कोतवाली और साइबर सेल पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे सात लाख पचास हजार रुपये के 13 अलग-अलग कंपनियों की मोटरसाइकिल जब्त की है।
पकड़े गए सभी आरोपी महासमुंद शहर के ही रहने वाले हैं। महासमुंद के प्रशिक्षु डीएसपी कोतवाली प्रभारी मोनिका श्याम ने पुष्टि की है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि फिरोज उर्फ जावेद निवासी वार्ड क्रमांक 4 नयापारा महासमुंद, नामक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बिक्री हेतु घूम रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने आरोपी को नयापारा में धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथी गोलू, फिरोज अब्दुल, भैरूनाथ, तुलसी, साहिल के साथ मिलकर महासमुंद क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से बाइक चोरी कर अपने घर में रखे हुए हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 13 नग अलग-अलग कंपनियों के बाइक बरामद की है। जिसकी कीमत सात लाख पचास हजार है। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 41(1+4), 379 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय