भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी, समय सारिणी में भी रहेगा आंशिक संशोधन
भोपाल: 29 जून 2025
रेल प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेनों के संचालन के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 04151/04152 कानपूर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनज़र विस्तारित एवं संचालन समय में आंशिक संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही अब यह स्पेशल ट्रेन उत्तर मध्य रेल पर आंशिक संचालन समय संशोधन के साथ चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन के विस्तार से *पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी के स्टेशनों* के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
गाड़ी संख्या 04151 कानपूर सेंट्रल-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को कानपूर सेन्ट्रल स्टेशन से 04 जुलाई 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक 26 फेरों के लिए चलती रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04152 एलटीटी-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को एलटीटी स्टेशन से 05 जुलाई 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक 26 फेरों के लिए किया जा रहा है।
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, सिराथू, भरवारी, प्रायगराज जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी एवं भुसावल पर ठहराव लेती है।
उपर्युक्त स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्पेशल ट्रेन सेवाओं की विस्तारित सेवाओं का लाभ उठाएँ।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान