स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने शहडोल के एक स्कूल में हुई अनियमितता की जाँच के दिये निर्देश
भोपाल: 5 जुलाई 2025
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने शहडोल जिले के ब्यौहारी के सकंदी सरकारी हाई स्कूल में शाला की मरम्मत के मामले में अनियमितता का प्रकरण सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुशासन वाली सरकार में किसी भी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने कहा कि उनके संज्ञान में शहडोल जिले के एक सरकारी हाई स्कूल में मरम्मत के दौरान अनियमितता का मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और आयुक्त लोक शिक्षण को प्रकरण की तत्काल जाँच करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही प्रभारी प्राचार्य को तत्काल निलंबित करने के भी निर्देश दिए हैं। जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।
निलंबन की जानकारी राव उदय प्रताप ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके दी।


More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते