August 21, 2026

राजधानी भोपाल-इंदौर कलेक्टर बदले, रीवा में CM की संभागीय बैठक से पहले कमिश्नर को हटाया

भोपाल
मध्यप्रदेश में फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य शासन ने 7 IAS अफसरों को इधर से उधर किया है। भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए है। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के कलेक्टर होंगे।मध्यप्रदेश में आईएएस अफसरों का तबादला जारी है। नए साल के बाद लगातार आईएएस से लेकर आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को सात आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया।

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर की कमान दी गई है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को एमडी पर्यटन निगम बनाया गया है। वे पहले भी ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

शुक्रवार को बड़ी प्रशानिक सर्जरी करते हुए राजधानी भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए। इनके साथ ही रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी की छुट्टी कर दी गई। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड रीवा संभाग के नए आयुक्त होंगे। इनके पास शहडोल संभाग का भी अतरिक्त प्रभार रहेगा। सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं GAD में सचिव संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त नियुक्त किया गया। श्रीकांत बनोठ से सह श्रम आयुक्त का अतरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे सह आयुक्त सह संचालक नगर एवं ग्राम निवेश रहेंगे।

आशीष सिंह पूर्व में इंदौर नगर निगम के कमिश्नर रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में ही इंदौर देश में स्वच्छता में नंबर वन बना था। उज्जैन में कोरोना के हालात बिगड़ने पर आशीष सिंह को उज्जैन कलेक्टर बनाकर भेजा गया था जहां पर उन्होंने स्थिति को संभाल लिया था।

 

 

You may have missed