भोपाल: 8 अगस्त 2025
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी शुक्रवार को भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। सबनानी ने पुष्यगुच्छ भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी, और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की। भगवानदास सबनानी ने कहा कि सत्य की सदा ही विजय होती है, न्यायालय के फैसले ने सिद्ध कर दिया है कि सनातन धर्म का व्यक्ति कभी आतंकवादी घटना में शामिल हो ही नहीं सकता। न्यायालय के फैसले ने सनातन धर्म साधु संतों एवं भगवा को अपमानित करने वाले लोगों को जवाब दिया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह जी ने असहनीय पीड़ा को झेला है। मैं अपनी शुभकामनाएं उन्हें देता हूं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया वरिष्ठ नेता लीलेद्र मारण दक्षिण-पश्चिमी मीडिया प्रभारी राजकुमार बरुआ उपस्थित रहे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन