भोपाल : 14 अगस्त 2025
रेलवे सुरक्षा बल पश्चिम मध्य रेलवे के महानिरीक्षक- सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एवं प्रधान आरक्षक रामराज सिंह, बीना पोस्ट भोपाल मण्डल को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिये स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह पदक उनकी उत्कृष्ट सेवा कार्यो के तहत दिया गया।
पश्चिम मध्य रेलवे में महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात श्री राजीव कुमार यादव, 1998 सिविल सर्विस बेच के अधिकारी है, पश्चिम मध्य रेलवे में तैनाती के पूर्व वह कोटा मंण्डल, झॉसी मण्डल, लखनउ मण्डल, रायपुर मण्डल, पश्चिम रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे एवं रे.सु.ब. क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र खडगपुर इत्यादी जगहो में अपनी सेवा प्रदान कर चुके है। इन्हे वर्ष 2010 में महानिदेशक प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया जा चुका है। श्री रामराज सिंह, प्रधान आरक्षक, बीना पोस्ट, भोपाल मण्डल वर्ष 1991 में रेलवे सुरक्षा बल में आरक्षक के पद पर आये और ये अपनी सेवा मध्य रेलवे के झॉसी वर्कशॉप, आमला पोस्ट, पश्चिम मध्य रेलवे के हबीबगंज पोस्ट, अपराध खुफिया शाखा भोपाल, भोपाल पोस्ट पर अपनी सेवा दे चुके है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन