भोपाल
आखिरकार हमीदिया अस्पताल में आने वाले मरीजों ने राहत की सांस ली। जूडा की अनिश्चिकालीन हड़ताल की चेतावनी के बाद प्रबंधन के साथ-साथ मरीजों को परेशानी में डाल दिया था। लेकिन आज सुबह लगभग 14 घंटे के अंतराल में ही डॉ. अरुणा कुमार की पोस्टिंग के आदेश निरस्त कर दिए गए।
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विभागीय मंत्री होने पर इस गंभीर विषय पर निर्णय लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और पूर्व में दिए आदेश को निरस्त कराने के आदेश दिए। एक दिन पहले रात करीबन 8 बजे अरूणा कुमार की पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए थे, विरोध स्वरूप जूडा सक्रिय हुआ और रात में जूडा ने विभागों में काली पट्टी बांधकर काम किया और आज सुबह भी प्रदर्शन जारी रहा था।
यह है पूरा मामला
जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती सुसाइड केस में डॉ. अरुणा कुमार की विभाग में वापसी से नाराज थे। डॉ. अरुणा को 5 अगस्त को हटाया गया था। इसके बाद उन्हें दोबारा गायनिक विभाग में पदस्थ करने के आदेश जारी कर दिए थे।
हमे विश्वास था सरकार सुनेगी हमारी बात
हम लोगों को पूरा विश्वास था कि सरकार हमारी बात जरूर सुनेगी। सुबह डॉ. अरुणा कुमार की पोस्टिंग के आदेश निरस्त हो गए। इसलिए हड़ताल भी खत्म हो गई है।
डॉ. कुलदीप गुप्ता, प्रवक्ता, जूडा

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन