ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत 179 मामलें पकड़े, 3.15 लाख का जुर्माना वसूला
भोपाल: 01 सितम्बर 2025
रेल सुरक्षा बल भोपाल मंडल द्वारा प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पश्चिम मध्य रेलवे श्री राजीव कुमार यादव एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त भोपाल डॉ अभिषेक के मार्गदर्शन में रेल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु, अवैध व्यक्तियों के विरुद्ध ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत अभियान चलाया जा रहा है तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए रेलवे मजिस्ट्रेट भोपाल श्री अनुराग खरे द्वारा रेलवे स्टेशन भोपाल पर अपना कैंप कोर्ट लगाया गया तथा इस कैंप कोर्ट में रेल सुरक्षा बल द्वारा रेल में अवैध रूप से खान-पान बेचने वाले, गंदगी फैलाने वाले, अवैध रूप से रेल सीमा प्रवेश करने वाले व्यक्तियों को पड़कर न्यायालय में पेश करने पर कुल 179 व्यक्तियों पर 3,15,320 जुर्माना किया गया, यात्रियों द्वारा रेल सुरक्षा बल एवं माननीय मजिस्ट्रेट कि इस कार्रवाई को एक अच्छा कदम बताया गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान