भोपाल: 16 सितंबर 2025
भगवान दास सबनानी लगातार अपनी विधानसभा में विकास के कार्यों का समेक्षण कर रहे हैं इसी त्रियामी में उन्होंने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वार्ड 27 में सीवेज लाइन के कार्य का शुभारंभ किया, अनेकों योजनाओं द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी अधिकारियों से चर्चा कर उसकी योजना तैयार करते रहते हैं। सबनानी की वजह से क्षेत्र अपने नये रूप-रंग और विकास कार्यों के लिए शहर में अपनी एक अलग ही पहचान बना रहा है।
कार्यारंभ के अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि केंद्र और राज्य की जन हितेषी सरकार द्वारा जनता की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, और अनेकों जन हितैषी योजनाओं के माध्यम से नागरिक सुविधा का विस्तार हो रहा है। हमारे विधानसभा क्षेत्र में कई बड़ी योजनाओं के कार्य की रूपरेखा बनाई जा रही है, और आने वाले समय में ही उन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाडे प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट वरिष्ठ नेता मुकेश राय संतोष ब्रह्मभट्ट रामनेता सिंह दिनेश भारती गोविन्द सिंह वर्मा विकास शर्मा सुरेश पाण्डे राधा सेंगर राजेश वर्मा लीलाधर यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू