भोपाल : 19 सितम्बर 2025
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत दिनांक 19.09.2025 को मण्डल रेल चिकित्सालय भोपाल में रेडक्रास सोसायटी भोपाल के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय डोगरा के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं द्वारा कुल 31 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में मण्डल रेल चिकित्सालय भोपाल से डॉ रचना श्रीवास्तव-अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ श्रुति मेंढेकर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य मेडीकल स्टाफ की अहम भूमिका रही।

More Stories
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
भोपाल के रविन्द्र भवन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा अनोखी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति