Oplus_16908288
भोपाल: 26 सितंबर 2025
आज विश्व पर्यटन दिवस है, आप सभी को विश्व पर्यटन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भारत का हृदय स्थल मध्य प्रदेश दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक है, हमारे प्रदेश का प्राकृतिक वैभव, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संपदा संपूर्ण विश्व में आकर्षण का बड़ा केंद्र है। हमारे प्रदेश में सबसे ज्यादा नेशनल पार्क, सेंचुरी और प्राकृतिक दृष्टि से अनेक रमणीय और मनोरम स्थल हैं, हम टाईगर स्टेट हैं, हम चीता स्टेट हैं, हम लेपर्ड स्टेट हैं, हम घड़ियाल स्टेट हैं, हम वल्चर स्टेट हैं।
मध्य प्रदेश वैश्विक मानचित्र पर एक नए पर्यटन हब के रूप में भर रहा है, विगत वर्ष लगभग 14 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्य प्रदेश की धरती पर आए।
हमारी परंपरा ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा है, पर्यटन मंत्री ने विश्व के सभी पर्यटकों को भारत के हृदय प्रदेश में आमंत्रित किया और कहा कि आइए मध्य प्रदेश और देखिए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू