भोपाल/पटना: 14 अक्टूबर 2025
बिहार में पहले फेज के लिए नामांकन में अब महज 4 दिन बाकी हैं। आज एनडीए उम्मीदवारों की लिस्ट भी सामने आ सकती है। महागठबंधन में अभी भी सीट बंटवारे पर पेंच फंसा है। एनडीए की तरफ से जो सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सामने आया है। उस पर पार्टियों ने काम करना शुरू कर दिया है। आज शाम एनडीए के सभी सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, ‘एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा, यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।’
गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ सीएम आवास पहुंचे हैं। गोपाल मंडल ने कहा उनके टिकट को काटने की साजिश हो रही है। सीएम हाउस में कुछ लोग बैठे हुए हैं जो, उन्हें बेटिकट करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर गोपाल मंडल अपनी बात रखेंगे।
महागठबंधन में आज सीट शेयरिंग का ऐलान हो सकता है। सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से बात की है। इसमें सीटों पर सहमति बनी है। चर्चा है कि RJD से 60 सीटों का ऑफर मिलने के बाद आज कांग्रेस CEC की मीटिंग में सीट और कैंडिडेट को लेकर मंथन होगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू