भोपाल/उज्जैन: 25 अक्टूबर 2025
श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विगत दिनों पुजारी महेश शर्मा और ऋणमुक्तेश्वर के महंत योगी महावीर नाथ के बीच हुए विवाद के बाद मंदिर समिति ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि विवाद की घटना की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय दल की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि जांच दल की रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्षों का आचरण मंदिर की गरिमा के विपरीत पाया गया है। इसी आधार पर पुजारी महेश शर्मा और महंत योगी महावीर नाथ पर 15 दिन के लिए मंदिर में विशिष्ट माध्यमों से दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बताया गया कि इस दौरान विशेष मार्गों से प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण इस अवधि में वे किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ में भाग नहीं ले सकेंगे। प्रशासक ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के बाद ही दोनों यथावत दर्शन या पूजा का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जांच दल के प्रारंभिक प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू