भोपाल
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने आज मंत्रालय स्थित अपने प्रतिकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ मप्र स्टार्ट-अप पॉलिसी की व्यापक समीक्षा की। काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी यानि संकल्प 2023 के तहत प्रदेश में स्टार्ट-अप को लेकर बेहतर क्रियान्वयन हो, प्रदेश का स्टार्ट-अप न्यूजलेटर भी बेहतर और प्रभावी हो। उन्होंने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नए स्टार्टअप पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अटल नवाचार मिशन के भावानुरूप प्रदेश के संदर्भ में स्टार्ट-अप नीति का विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए।
मंत्री काश्यप ने अधिकारियों के साथ सिडबी मॉडल सहित सीड फंडिंग आदि विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम रोहित सिंह सहित स्टार्ट-अप पॉलिसी एवं उनके क्रियान्वयन में सहयोगी अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू