भोपाल
मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अभियान शनिवार से शुरु हो गया है। मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन के बाद अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए शनिवार छह जनवरी से आवेदन लेना शुरु कर दिए गए हैं। तेरह और 20 जनवरी को इसके लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
6 जनवरी से 22 जनवरी के बीच मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। एक जनवरी 2024 को जो युवा अठारह वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा मतदाता भी अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अग्रिम आवेदन दे सकते हैं।
राजनीतिक दलों को दिया सूची का प्रारूप
शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची के प्रारुप की सीडी उपलब्ध कराई और उनसे मतदाता सूची में नये युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए सहयोग का आग्रह किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू