बड़वानी
बड़वानी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराज सिंह वर्मा एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्त्व तथा शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानन्द करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के द्वारा प्राचार्य डॉ. एन एल गुप्ता के मार्गदर्शन में विभिन्न संस्थाओं में मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी संदर्भ में नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीईओ श्री ए आर मुजाल्दे, प्राचार्य श्री आर. एस. जाधव, श्री अनिल जोशी, श्रीमती सुप्रिया शर्मा, श्रीमती नुपुर खरे, मीनाक्षी गुप्ता, सुनील मुकाती, अशोक राठौर, अमित जायसवाल, श्रीमती मालू परमार, इंद्र कुमार यादव, जगदीश सोलंकी, सुरेश अमझेरिया, जगदीश गुजराती, समर्पण सेन, तुषार गोले सहित तीन सौ से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे. अठारह वर्ष से अधिक आयु के पात्र मतदाताओं ने मतदान करने की तथा अठारह से कम आयु के विद्यार्थियों सहित समस्त उपस्थितजन ने अपने परिवारजनों और अन्य नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। बालिकाओं ने संकल्प किया कि पहले मैं मतदान कराउंगी फिर माँ-पापा से जलपान कराउंगी। शपथ डॉ. मधुसूदन चैबे ने दिलाई।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू