रायपुर
शनिवार को होने वाले दूसरे डे नाइट वन डे मैच के लिए भारत व न्यूजीलैंड की टीमें करीब दो घंटे विलंब से हैदराबाद से प्लेन से गुरूवार को रायपुर पहुंची। विमानतल पर भारी संख्या में प्रशंसक जुटे थे लेकिन किसी को भी नजदीक जाने का मौका नहीं मिल पाया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बस में सवार होकर खिलाड़ी होटल मेरियट के लिए रवाना हो गए। माना टर्मिनल में जैसे ही एक-एक कर खिलाड़ी बाहर निकलते गए खिलाड़ियों का नाम लेकर प्रशंसक शोरगुल करने लगे। मीडिया से भी खिलाड़ियों ने पूरी तरह से दूरी बना रखी थी। हाथ हिलाकर कुछ ने अभिवादन जरूर स्वीकारा। खिलाड़ियों का परम्परागत ढंग से स्वागत किया गया। होटल जाने वाले मार्ग पर भी भारी संख्या में प्रशंसक खड़े हुए थे। खिलाड़ी कल अभ्यास करेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय