कोरबा.
कोरबा के उरगा में एक युवक ने घर पर म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के खैरभाठा गांव का है।
जहां 26 वर्षीय नरेश कर्ष ने घर पर म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी। कर्ष ने घर पर यह खौफनाक कदम उठा लिया। नरेश एक भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था और अपनी बूढ़ी मां का इकलौता सहारा था। जांजगीर चांपा जिले में अपनी मौसी के घर रहकर निजी कम्पनी में काम करता था। दो दिन पहले ही कोरबा आया था। मृतक के भाई रोशन ने बताया जब से मौसी के घर से आया था तब से वो उदास और चुपचाप था। पूछने पर कोई जवाब नहीं देता था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय