धार
कुक्षी तहसील के ब्लॉक निसरपुर क्षैत्र मे ट्रेक्टर की ट्राली चोरी करने वाले आरोपी शिवम पिता अनिल पाटीदार निवासी निसरपुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार व उसके कब्जे एक ट्राली किमती करीबन 01 लाख 20 हजार रुपये जप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रतापसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार जिला धार के मार्ग दर्शन में एवं एसडीओपी कुक्षी श्री दिलीपसिंह बिलवाल के नेतृत्व में तथा थाना प्रभारी कुक्षी बृजेश कुमार मालवीया द्वारा चोरी, लुट व डकैती जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 22.जनवरी को आरोपी शिवम पाटीदार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक ट्रेक्टर की ट्राली किमती करीबन 01 लाख 20 हजार रुपये की बरामद की गई।
दिनांक 22.जनवरी को विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना मिली की ग्राम निसरपुर के शिवम पाटीदार ने पुराने कोटेश्वर रोड़ पर बने खले से एक पीले रंग की ट्रेक्टर की ट्राली को चुराकर अपने साथ ले गया है। मुखबीर कि सूचना की तस्दीक हेतू थाना प्रभारी कुक्षी, निरीक्षक बृजेश कुमार मालवीया के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम के द्वारा मुखबीर सूचना की तस्दीक करते आरोपी शिवम पाटीदार के घर पहुंचे। आरोपी शिवम उसके खेत पर मिला जिससे अपराध के संबंध मे गहन पुछताछ करते आरोपी द्वारा ट्रेक्टर की ट्राली चोरी करना स्वीकार किया बाद आरोपी से पुछताछ करते बताया कि उसने कोटेश्वर रोड़ से राहुल पाटीदार के खले से एक पीले रंग की ट्रेक्टर की ट्राली चोरी कर अपने पुराने निसरपुर स्थित खेत मे छिपाकर रखना बताया। बाद आरोपी शिवम द्वारा खेत मे रखी पीले रंग की ट्राली किमती करीबन 01 लाख 20 हजार रुपये की पेश करने पर विधिवत् जप्त की गई।
सराहनीय भूमिका:- उक्त आरोपी शिवम को पकड़ने में थाना प्रभारी कुक्षी निरी. बृजेशकुमार मालवीया, चौकी प्रभारी निसरपुर उनि डी.के तड़ेवला, सउनि कमलेश राठोड़िया, सउनि आशुतोष जोशी, प्र.आर. 828 अरविंद डावर, आऱ. 469 अरुण पटेल,आर. 852 विरेन्द्र, आर. 55 रविन्द्र व की सराहनीय भूमिका रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू