इंदौर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाएगा। मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। वहीं इस बार एक खास संयोग भी मैच में रहेगा। सामान्य तौर पर जिस शहर में मैच होता है वहां का यदि खिलाड़ी भी मैच खेल रहा है तो सभी की उस पर नजर रहती है लेकिन इस बार खास बात ये कि इंदौर का एक बेटा नितिन मेनन मैच के दौरान मैदान में अंपायरिंग करता नजर आएगा।
40 साल में ऐसा पहली बार होगा जब कोई इंदौरी अंपायर अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में मैदान पर फैसला सुनाएगा। नितिन के अंपायर पिता भी अपने शहर इंदौर में किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करना चाहते थे, हालांकि उन्हें अवसर नहीं मिला, लेकिन बेटे को अवसर मिलने पर वे बहुत खुश हैं। नितिन अब तक करीब 90 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। आइए जानते हैं, उनके बारे में और ये भी बताएंगे कि पिता ने उन्हें क्या समझाइश दी थी, जो आज भी उनके दिमाग में है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान