- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने केलिए सांची और अमूल की संयुक्त बैठक ली
- दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने और डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने CM ने ली बैठक
- मुख्यमंत्री ने सहकारी दुग्ध महासंघों और दुग्ध संघों की संयुक्त सहभागिता का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए
- अहमदाबाद में देर रात तक चली बैठक
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने और डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए सांची और अमूल की संयुक्त बैठक ली। अहमदाबाद में 10 जनवरी को देर रात तक चली बैठक में विभिन्न संभवानाओं पर विचार किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुग्ध उत्पादकों के हितों और सहकारिता प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध संकलन, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, विपणन, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, मानव संसाधन, डेयरी किसानों पर केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मध्य प्रदेश एवं गुजरात के सहकारी दुग्ध महासंघों और दुग्ध संघों की संयुक्त सहभागिता का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में पशुपालन और डेयरी विकास राज्य मंत्री श्री लखन पटेल, प्रबंध संचालक, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल), श्री जयेन मेहता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राघवेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री गुलशन बामरा, प्रबंध संचालक एम.पी. स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (सांची) डॉ. सतीश कुमार, गुजरात से अध्यक्ष पंचमहल दुग्ध संघ श्री जेठाभाई भारवाड तथा श्री मितेश मेहता, प्रबंध संचालक, पंचमहल दुग्ध संघ उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अमूल तथा पंचमहल दुग्ध संघ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू