रायपुर
सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत शासन की आरटीआई ऑनलाइन वेब पोर्टल में स्व पंजीयन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शासन के निदेर्शानुसार अब तक 8 हजार 500 से अधिक जन सूचना अधिकारी एवं 5 हजार 490 से अधिक प्रथम अपीलीय अधिकारी ऑनबोर्डिंग हो चुके हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने राज्य के ऐसे सभी जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों से कहा है कि जिन्होंने आरटीई पोर्टल में स्व पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण नहीं की है, वे जल्द से जल्द इसे पूर्ण कर लें। आरटीआई पोर्टल में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के स्व पंजीयन करने के विषय पर राज्य सूचना आयोग के द्वारा अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय