बिलासपुर
आदिवासी लोक कला अकादमी छत्तीसगढ़, संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग द्वारा द्वारिका प्रसाद तिवारी विप्र की स्मृति में 29 जनवरी को संवाद का आयोजन किया गया है। यह आयोजन द्वारिका प्रसाद तिवारी और छत्तीसगढ़ साहित्य पर केंद्रित होगा।
यह जानकारी आदिवासी लोक कला अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष नवल शुक्ला ने देते हुए बताया कि 29 जनवरी को शाम 5 बजे से सांई आनंदम गोकुल धाम उसलापुर बिलासपुर में किया गया है। इस आयोजन में डा. नंनदकिशोर तिवारी, डा. बिहारीलाल साहू, रमेश सोनी एवं डा. अंजू शुक्ला द्वारिका प्रसाद तिवारी और उनके छत्तीसगढ़ साहित्य विषय पर आपस में संवाद करेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय