भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में रेसकोर्स रोड स्थित स्थानीय कार्यालय में आमजन की समस्यायें सुनीं। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सागरताल क्षेत्र के निवासी एक वृद्ध महिला को राशन दिलाया। साथ ही तकनीकी कारणों से रूकी हुई उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन निकलवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बारी-बारी से सभी की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने मोबाइल फोन से संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और कहा कि समस्याओं के निराकरण में कदापि देरी नहीं हो। ऊर्जा मंत्री के पास आमजन संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए पहुँचे थे।
सागरताल निवासी वृद्ध माताजी अपनी समस्या लेकर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के पास पहुंची और अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मुझे राशन नहीं मिल रहा है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया और वृद्ध माताजी को शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन दिलवाया। साथ ही उसकी पेंशन खाते में तकनीकी कारण से रूकी हुई थी उसको भी चालू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही हथियापौर मोहल्ला निवासी श्रीमती सलमा बेगम ने अपने बच्चे को ब्लड कैंसर बताया और बीपीएल कार्ड बनाने का अनुरोध किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मदद करने के लिए कहा।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन