भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने की कार्ययोजना पर नगरीय प्रशासन विभाग और नगर निगम भोपाल के अधिकारियों से चर्चा की। सीएम ने इस कार्ययोजना पर जल्द काम शुरु करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री शाम को इंदौर में 350 करोड़ की लागत से बनने वाले 6.67 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे और बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक विशाल आभार रैली और स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
मंत्रालय में कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री के समक्ष नगरीय प्रशासन विभाग ने भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। सबसे पहले संत हिरदाराम नगर की ओर से बीआरटीएस को हटाने की कार्यवाही शुरु की जाएगी। इसके बाद महाराणा प्रताप नगर और ऐसे क्षेत्रों से चरणबद्ध तरीके से बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने की कार्यवाही की जाएगी जहां यातायात का दबाव अधिक है। गौरतलब है कि भोपाल में 360 करोड़ के बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने में 18 करोड़ से ज्यादा की लागत आएगी। बीआरटीएस को तीन चरणों में तोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। शाम को मुख्यमंत्री इंदोर में बड़ा गणपति के दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वे बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक आभार रैली और स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वे राजवाड़ा में दवी अहिल्या की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और एलआईजी चौराहा से नवलखा चौराहा तक बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे और विश्राम बाग में आयरन स्क्रैप से निर्मित श्री राम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति का उद्घाटन करेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू