- बैंगलुरू में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 13 विधाओं में विद्यार्थियों ने अर्जित की हैं उपलब्धियाँ
- मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों को अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण के लिए किया प्रेरित
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ पौध-रोपण किया। विभिन्न जिलों से आए इन छात्र-छात्राओं ने भारत सरकार द्वारा बैंगलुरू में आयोजित नेशनल कल्चरल फेस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों के साथ करंज, गुलमोहर और केसिया के पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये बच्चे देश और प्रदेश का भविष्य हैं। देश और प्रदेश का विकास तथा पर्यावरण की सुरक्षा करना इनका दायित्व है। सभी बच्चे अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाकर यह जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी विद्यार्थियों को सुखद, सफल और उपलब्धिपूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के एकल आदर्श आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ, भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा बैंगलुरू में आयोजित तृतीय राष्ट्र स्तरीय ईएमआरएस साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए थे। प्रदेश को कुल 13 विधाओं में पुरस्कार प्राप्त हुए और मध्यप्रदेश राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीसरे स्थान पर रहा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू