रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर के अम्लीडीह स्थित कैथोलिक चर्च पहुंचे, जहां रायपुर आर्च डायसिस स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ईसाई समाज ने शिक्षा, स्वास्थ व सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया । इस अवसर पर भारत और नेपाल के लिए वेटिकन के राजदूत श्री लियोपोल्डो जिरेल्ली, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में ईसाई समाज ने शिक्षा, स्वास्थ व सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जब शिक्षण संस्थाओं का अभाव था, तब मसीही समुदाय ने स्कूल और हॉस्टल खोले। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार- प्रसार किया। स्वास्थ्य और मानवता की सेवा के क्षेत्र समाज द्वारा अनुकरणीय कार्य किए गए। कुष्ठ रोग पीड़ितों के इलाज के लिए ईसाई समाज ने अभनपुर, बैतलपुर समेत कई स्थानों पर हास्पिटल व डिस्पेंसरी खोले। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु और संत माता मरियम की दया, करुणा, सेवा, क्षमा, प्रेम, त्याग की शिक्षा का यह समाज प्रचार-प्रसार कर रहा। वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी समाज के लोगों ने मानवता की सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय