भोपाल
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों और भीतरघातियों पर कांग्रेस ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी को शिकायतें मिली हैं। जिन पर पार्टी कड़ी कार्यवाही कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 79 नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।
कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के विरुद्ध काम करने वाले भीतरघातियों पर कार्रवाई को लेकर फैसला लिया गया है। पार्टी ने ऐसे नेताओं को कारण बताओं नोटिस भी दिया है जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के विरुद्ध काम किया। 10 दिन बाद फिर से बैठक होगी इस दौरान जिन नेताओं के खिलाफ शिकायतें हैं उसकी भी जांच की जाएगी।
आपको बता दें की विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगातार शिकायतें अन्य कार्यकर्ता कर रहे थे। जिसके बाद कांग्रेस के अनुशासन समिति की बैठक हुई। 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायतें मिली है जिन्होंने पार्टी के विरुद्ध काम किया है। जिनके ऊपर पार्टी बड़ा एक्शन ले सकती है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन