ग्रेटर नोएडा
अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या ही नहीं पूरे देश का माहौल भक्तिमय हो गया है। नित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। ऐसे में नोएडा-ग्रेटर नोएडा का माहौल भी भक्तिमय बना हुआ है।
पहली बार रावण के गांव में राम मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा
यही नहीं 22 जनवरी को एक तरफ जहां राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी, वहीं रावण के पैतृक गांव कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में प्राचीन शिव मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है।
आज से शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम
ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर में मंदिर में साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। भगवान राम की मूर्ति राजस्थान से मंगाई गई है। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा।
मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि जब माता सीता को खोजते हनुमान अशोक वाटिका पहुंचे थे। तो उन्होंने माता सीता के चरणों में बैठकर निशानी के तौर पर भगवार राम की अंगूठी दिखाई थी। इसे दर्शाते हुए राम दरबार में हनुमान जी को माता सीता के चरणों के पास स्थापित किया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान