इंदौर
स्वच्छता में नंबर वन इंदौर ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में लगातार नवाचार कर रहा है। नगर निगम ग्रीन बांड जारी कर जहां जलूद में सोलर पावर प्लांट लगाने की तैयारी में है, वहीं शहर में अगले एक वर्ष में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 160 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भी बनाने की योजना बना रहा है। निगम एआइसीटीएसएल के माध्यम से 47 सौर ऊर्जा आधारित चार्जिंग स्टेशन तैयार करेगा। इनकी छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली तैयार की जाएगी।
एआइसीटीएसएल द्वारा पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप के आधार पर नई दिल्ली की जीवा इंटरनेशनल प्रालि कंपनी को इसका जिम्मा सौंपा गया है। कंपनी 10 जगह फास्ट और 37 जगह स्लो व माडरेट चार्जिंग स्टेशन तैयार करेगी। गर्मी व सर्दी के मौसम में इन स्टेशनों से सौर ऊर्जा से बिजली बनेगी। अतिरिक्त बिजली विद्युत वितरण कंपनी को दी जाएगी और वर्षाकाल में कंपनी से बिजली ली जाएगी।
वर्षभर में निगम को मिलेंगे 75 लाख रुपये
सौर ऊर्जा आधारित ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन से निगम को प्रतिवर्ष 75 लाख रुपये की कमाई होगी। बीआरटीएस, विजय नगर के अलावा कुछ फुटपाथ पर पैनल लगाए जाएंगे। कंपनी चार्जिंग स्टेशन के 400 वर्गफीट क्षेत्र में विज्ञापन से कमाई कर सकेगी। कंपनी को 12 साल के लिए संचालन का जिम्मा सौंपा गया है। 47 चार्जिंग स्टेशन तैयार करने में एक वर्ष लगेगा।
यहां फास्ट चार्जिंग स्टेशन – दवा बाजार, नौलखा बस स्टैंड, क्रिस्टल आइटी पार्क, गंगवाल बस स्टैंड, बिजलपुर, केसरबाग रोड और चार अन्य स्थान।
यहां स्लो चार्जिंग स्टेशन – एमवाय अस्पताल, टीबी अस्पताल, भंवरकुआं क्षेत्र, बीआरटीएस, विजय नगर, तीन इमली ब्रिज, बिचौली मर्दाना बायपास, डीमार्ट रेती मंडी, नौलखा बस स्टैंड, राजीव गांधी डिपो, देवास नाका, बांबे अस्पताल सहित कुल 37 स्थान।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू