इन्दौर
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव मुदगल के मार्गदर्शन में रविवार को वृत प्रभारी राकेशसिंह मण्डलोई के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर की सूचना के आधार महावीर नगर मैन रोड़ पर एक मोटरसाइकिल को रोका गया।आबकारी दल को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन स्टॉफ की सजगता व तत्परता के कारण मोटरसाइकिल चालक मयूर पिता दिनेश साल्वी को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल चालक से स्वीगी के डिलीवरी बैग में विदेशी मदिरा की कुल 12 बोतल कुल 9 बल्क लीटर मदिरा बरामद हुई। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अवैध मदिरा के संग्रह , परिवहन व विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान