भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा तट स्थित दत्त अखाड़ा पहुंचकर श्री सुंदरपुरी महाराज जी से भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री हनुमंत आश्रम में श्री हजारी हनुमान मंदिर में दर्शन व पूजन करने पहुंचे और गौ-सेवा कर जगत कल्याणी गौ-माता को प्रणाम भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
संत समाज के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि उज्जैनी देवताओं और संत-महात्माओं की नगरी है। उज्जैन में संतों के माध्यम से सेवाओं के कई कार्य चल रहे हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का योगदान अद्वितीय है। संत समाज के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महामंडलेश्वर अतुलेशानंद आचार्य शेखर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उज्जैन में चिंतामन गणेश रोड स्थित महाराज आचार्य श्री शेखर जी के राजराजेश्वरी आश्रम पहुंचने पर बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया गया। आचार्य श्री शेखर जी ने कलावा बांधकर, तिलक लगाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद प्रदान किया व प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन