भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "राष्ट्रीय बालिका दिवस" पर प्रदेश एवं देश की समस्त बेटियों के सुखद, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि बेटियाँ शिक्षित हों, बड़े सपने देखें और उसे साकार करें ; तभी सशक्त, समृद्ध और खुशहाल मध्यप्रदेश के निर्माण का स्वप्न साकार होगा। आइये, हम सभी संकल्प लें कि बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा देशभर के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में देवास के सिविल लाइन थाने का चयन होने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि यह उपलब्धि देवास सहित हम सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे देश में मध्यप्रदेश के थाने का चयन होना सुशासन एवं बेहतर कानून व्यवस्था का उत्तम उदाहरण है। जन-सेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन है। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय में देवास के पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और थाना प्रभारी अजय चानना को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही