भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को देखते हुए इसे वॉटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने और कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। मंत्री सारंग आज मंत्रालय में खेल विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।
मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल झीलों की नगरी है। विभाग की वॉटर स्पोर्ट गतिविधियों को आम जनता से जोड़ने के लिये प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट सेंटर को विश्व-स्तरीय बनाने की दिशा में प्रयास करना होंगे।
सारंग ने निर्देश दिये कि ग्रामीण युवाओं को विभाग की खेलकूद गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करें। विभाग 220 ब्लॉक में युवा समन्वयकों के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर खेल और युवा कल्याण की गतिविधियाँ संचालित करता है। उन्होंने ब्लॉक्स समन्वयकों को यूथ क्लब के माध्यम से युवाओं को जोड़ने के लिये कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये।
सारंग ने युवाओं के लिये रोजगार स्टार्टअप के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने के लिये भी कार्य करने को कहा। बैठक में खेल संचालक डॉ. रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव सहित जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू