भोपाल
आज प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 2023 के विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल, मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना, मंडला कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य और धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र सहित स्वीप और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डिप्टी कलेक्टरों, जिला पंचायत सीईओ, आरओ, ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ और स्वीप पार्टनर, निबंध, स्लोगन तथा लोगो निर्माण में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम, राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ओपी रावत, कमिश्नर भोपाल डॉ. पवन शर्मा, स्टेट आईकॉन राजीव वर्मा और गोविंद नामदेव शामिल हुए। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के सभी 55 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू