अंताल्या
अनुभवी गोल्फर ज्योति रंधावा सीनियर यूरोपीय टूर क्वालीफाइंग स्कूल के शीर्ष पर रहने वाले पहले भारतीय बने और इस सत्र में लीजेंड्स टूर में खेलने का पूर्ण अधिकार हासिल किया। रंधावा ने कुल 12 अंडर 276 का स्कोर बनाया। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से चार शॉट आगे रहे। वर्ष 2022 में 50 बरस के हुए रंधावा 2023 में यूरोप में सीनियर टूर पर अपनी कुछ शुरुआती प्रतियोगिताएं खेली थी। उन्होंने अंताल्या के ग्लोरिया गोल्फ क्लब में 71, 67, 68 और 70 के स्कोर से कुल 276 का स्कोर बनाया। फ्रांस के लियोनल एलेक्जेंडर (72), इंग्लैंड के साइमन ग्रिफिथ्स (72) और स्पेन के कार्लोस बालमासेदा (72) 280 के स्कोर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई