October 27, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने पं.उद्धव दास मेहता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रख्यात वैद्य स्वर्गीय पंडित उद्धव दास मेहता की 37 वीं पुण्य-तिथि पर आईटीसी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके योगदान का स्मरण भी किया। स्व. मेहता के पुत्र ओम मेहता तथा जन-प्रतिनिधि उपिस्थत थे। पं. उद्धव दास मेहता भोपाल के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सेवी रहे, उनका विलिनीकरण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

You may have missed