भोपाल
प्रदेश के सीएम राईज स्कूलों के शिक्षक और बच्चे अब सीखेंगे आनंद क्या है, आनंद कैसे आता है और आनंद कैसे बढ़ता है, जीवन में आनंदित कैसे रहे। इसके लिए आनंद विभाग अप्रैल में हर सीएम राईज स्कूल के दो-दो शिक्षकों को ट्रेंड करने रेसिडेंशियल क्लास चलाएगा।
आनंद सभा के आयोजन को गति देने अब प्रदेश के सभी सीएम राईज स्कूलों में नौवी से बारहवी तक के बच्चों के लिए हर शनिवार को स्कूलों में एक पीरियड संचालित किया जाएगा। बच्चों को आनंद सभा के बारे में जानकारी देने के लिए पहले सीएम राईज स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। हर सीएम राईज स्कूल के दो-दो शिक्षकों को ट्रेंड किया जाएगा। अप्रैल में इसके लिए छह दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल के आनंद संस्थान में आयोजित किया जाएगा।
आमतौर पर लोग पैसों को ही आनंद का सबसे बड़ा मार्ग समझते है। रिश्तों की अहमियत को लोग भूल जाते है। प्रकृति जो सबकुछ देती है उसकी अनदेखी कर देते है।कोई रिश्तों को प्राथमिकता नहीं देता, आपस में एक-दूसरे के प्रति समझ बढ़ाने पर बात नहीं होती। आनंद सभा के जरिए यही सब बताया जाएगा। नौवी कक्षा के बच्चों को यह सिखाया जाएगा कि खुद के साथ किस तरह से रिश्ता कायम करे। इसमें किस तरह आनंद बढ़ाया जाए।
इसके बाद दसवी कक्षा में लोगों को बताया जाएगा कि आनंद कैसे बढ़े और इसमें परिवार को किस तरह शामिल किया जाए। कक्षा 11 वी के बच्चों को बताया जाएगा कि समाज के साथ किस तरह न्याय करे। कैसे एक-दूसरे को समझे। इसके बाद कक्षा बारहवी के बच्चों को बताया जाएगा कि प्रकृति के साथ किस तरह जुड़कर आनंद प्राप्त किया जा सकता है। जीने के अवसरों में विस्तार कैसे करना है यह सब इस आयोजन के दौरान बताया जाएगा।
एक दूसरों के सुख, दुख में रिश्तों में किस तरह जुड़कर आनंद पाया जा सकता है इसकी जानकारी इस दौरान बताई जाएगी। नौवी से बारहवी तक के बच्चों को हर शनिवार को एक घंटे इस विषय पर बात की जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू