भोपाल
वन विभाग एवं राज्य लघु वनोपज व्यापार एवं विकास सहकारी संघ के तत्वावधान में आयोजित वन मेले का समापन 28 जनवरी को सायं 5 बजे होगा। वन मंत्री श्री नागर सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में वन मेले के समापन समारोह की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग अध्यक्षता करेंगे। वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार और अपर प्रमुख सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख डॉ. अभय पाटिल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ श्री विभाष ठाकुर और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि वन मेला 24 जनवरी से 28 जनवरी तक भोपाल हाट अरेरा हिल्स में आयोजित किया गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान